July 14, 2026

आईएमएस लॉ कॉलेज में पांच दिवसीय एफडीपी का आयोजन

Noida/Alice News: नोएडा सेक्टर 62 स्थित आईएमएस लॉ कॉलेज में सोमवार से 17 तक वर्चुअल माध्यम से फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को एआई और उभरती तकनीकों से शिक्षकों, रिसर्चर और विशेषज्ञों को परिचित कराना है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षक अपने विचार एवं अनुभव साझा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता सीए (डॉ.) अनुज कुमार गोयल ने अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि एआई आज केवल तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट गवर्नेंस का एक हिस्सा बन चुकी है। ऐसे समय में शिक्षकों और छात्रों के लिए यह आवश्यक है कि वे एआई से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समझ विकसित करें। वहीं डॉ. अंजुम हसन ने बताया कि आईएमएस लॉ कॉलेज द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय एफडीपी में प्रतिभागियों को एआई के लाभों के साथ-साथ उससे जुड़े जोखिमों, जैसे ऑटोमेशन बायस तथा मॉडल ड्रिफ्ट पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।इस कार्यक्रम के दौरान आएमएस के सलाहकार प्रोफेसर (डॉ.) जेके शर्मा, डीन सीआरसी एवं मैनेजमेंट डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों ने फैकल्टी ने हिस्सा लिया।