July 13, 2026

Noida: सप्ताह के अंत में बारिश के आसार, ग्रेटर नोएडा खराब श्रेणी में

Noida/Alive News: इस सप्ताह की शुरुआत गर्मी और उमस के साथ हुई, जबकि सप्ताह के अंत तक मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताह के आखिरी दिनों में तापमान में गिरावट के साथ आसमान में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, बदलते मौसम के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा की वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद बुधवार से शनिवार तक अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और उमस का असर बढ़ेगा।

साथ ही सप्ताह के अंत तक तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। रविवार से अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को पूरे सप्ताह के होने वाली गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

वहीं, वायु गुणवत्ता की बात करे तो नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 216 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज जोन में खराब श्रेणी में आता है। दूसरी ओर, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 303 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में पहुंचकर बेहद खराब वायु गुणवत्ता की स्थिति को दर्शाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब हवा के कारण बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।