July 12, 2026

Noida: 15 तक अपलोड करें पीसीआई का अप्रूवल लेटर

Noida/Alive News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक यूनिवर्सिटी ने फार्मेसी संस्थानों को शैक्षिक सत्र 2026-27 की संबद्धता और संबद्धता विस्तार प्रक्रिया को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं।  यूनिवर्सिटी ने कहा है कि कई संस्थानों ने संबद्धता के लिए आवेदन तो कर दिया है, लेकिन अभी तक  फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया  से जारी सत्र 2026-27 का अप्रूवल लेटर  यूनिवर्सिटी  पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है।

यूनिवर्सिटी के अनुसार फार्मेसी संस्थानों की संबद्धता प्रदान करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित है। ऐसे में जिन संस्थानों ने अभी तक अप्रूवल लेटर अपलोड नहीं किया है, उन्हें 12 जुलाई तक हर हाल में इसे  यूनिवर्सिटी  पोर्टल पर अपलोड करना होगा। साथ ही अप्रूवल लेटर की सूचना ई-मेल affiliation@aktu.ac.in पर भी भेजनी होगी।  यूनिवर्सिटी  ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले संस्थानों के ही संबद्धता विस्तार पर विचार किया जाएगा।