Noida/Alive News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक यूनिवर्सिटी और एचसीएल जीयूवीआई के संयुक्त सहयोग से टीपीओ समिट-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें
यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर और प्लेसमेंट हेड भाग लेंगे।समिट का पहला आयोजन 24 जुलाई को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लखनऊ स्थित एचसीएल आईटी सिटी में होगा। वहीं दूसरा आयोजन 29 जुलाई को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक सेक्टर-3 स्थित एचसीएल गुवी, नोएडा में होगा। कार्यक्रम में एचआर विशेषज्ञ, प्लेसमेंट अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट के विषय पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों के लिए लंच की भी व्यवस्था रहेगी।

