Noida/Alive News: ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के साथ डाक विभाग की पार्सल सेवा पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस साल जून में रिकॉर्ड 35 लाख से अधिक डाक सामग्री (पार्सल) भेजी गई। एक साल में 12.61 लाख अधिक डाक सामग्री भेजी गई।
सेक्टर-16 स्थित डाकघर के प्रबंधक अजय जैन ने बताया कि डाक विभाग की सेवाएं निजी कंपनियों की तुलना में अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित और किफायती हैं। समय पर डिलीपरी, बेहतर ट्रैकिंग व्यवस्था और कम शुल्क के कारण लोगों का विश्वास लगाता बढ़ रहा है। प्रबंधक ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ आम लोग भी बड़ी संख्या में डाक विभाग की पार्सल सेवा का उपयोग कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 29,03,499, फरवरी में 28,04,009, मार्च में 26,53,060, अप्रैल में 26.86,923, मई में 29,89,164 और जून में 35,25,694 डाक सामग्री बुक की गई। जून का आंकड़ा इस वर्ष का सर्वाधिक रहा। पिछले साल जून में यह संख्या 22,64,561 थी।

