Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर सट्टा खाई करने और जुआ खेलने वाले 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 66,730 रूपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-16, सिकरोना, ऊंचा गांव, सेक्टर-48, सेक्टर-56, एनआईटी और डीएलएफ की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को सट्टा खाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इनके कब्जे से हजारों रुपये की नकदी बरामद की गई।
इसके अलावा अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने गांव अनखीर और सेक्टर-87 क्षेत्र में छापेमारी कर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 27,800 नकद बरामद किए गए।
थाना स्तर पर भी कार्रवाई जारी रही। थाना ओल्ड फरीदाबाद, पुलिस चौकी नवीन नगर और पुलिस चौकी दयालबाग की टीमों ने भी जुआ खेलते और सट्टा लगाते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से नकदी बरामद की।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

