Faridabad/Alive News: अपराध शाखा की अलग-अलग टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन अवैध देसी कट्टे बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अमन कुमार, हाल निवासी सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़ और विजयपाल, निवासी गांव मुजेडी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।
वहीं अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने आजाद उर्फ मन्नू निवासी गांव धौज, फरीदाबाद को गांव धौज क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

