July 9, 2026

चोरी की बाइक खरीदने वाला गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद में चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ऊंचा गांव ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव सेहतपुर निवासी सुभाष ने थाना पल्ला में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जनवरी 2025 को उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने सेक्टर-3 स्थित आगरा कैनाल रोड क्षेत्र से आरोपी विनित को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनित (27) निवासी बदरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल छह हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।