July 7, 2026

सेक्टर-82 की सर्विस रोड पर कई दिनों से पड़ा कूड़ा, दुर्गंध से लोग परेशान

Noida/Alive News: सेक्टर-82 के पॉकेट-7 के बाहर स्थित सर्विस रोड पर कई दिनों से कूड़े का ढेर पड़ा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठान नहीं होने के कारण कूड़े का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल के साथ वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। दुर्गंध के कारण राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। गर्मी और बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।

निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि सर्विस रोड पर पड़े कूड़े को तत्काल हटाया जाए और नियमित रूप से कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।