Noida/Alive News: जनपद गौतमबुद्ध नगर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत सभी प्राइमरी और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पोलियो बूथ लगाए गए। सुबह से शाम तक चले अभियान में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई।
जिला प्रशासन के निर्देशन में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अभियान को सफल बनाया। स्कूलों और बूथों पर अभिभावकों को पोलियो की खुराक के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे को समय पर पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर बूथों पर पहुंचे और उन्हें पोलियो की दवा पिलाई।

