June 28, 2026

गुरमत कैंप में बच्चों की धार्मिक प्रस्तुतियों ने जीता संगत का दिल

Noida /Alive News: सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शनिवार को गुरमत कैंप के बच्चों ने साप्ताहिक दीवान में धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। करीब 300 बच्चों ने शबद कीर्तन, सोदर और रहरास साहिब का पाठ कर संगत को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गतका का आकर्षक प्रदर्शन भी किया, जिसे संगत ने खूब सराहा। इसके साथ ही गुरुद्वारे में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जहां लोगों की आंखों की जांच की गई।

गुरुद्वारा के सेवादार रविंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल बच्चों और संगत के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।