June 19, 2026

राहुल गांधी का जन्मदिन फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भंडारा और फल वितरण

राहुल गांधी के जन्मदिन पर फरीदाबाद में आयोजित कांग्रेस का भंडारा और फल वितरण कार्यक्रम।

Faridabad/Alive News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi का जन्मदिवस शुक्रवार को फरीदाबाद में उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Baljeet Kaushik के नेतृत्व में सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की गई।

जन्मदिवस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सेवा गतिविधियों का भी आयोजन किया। सबसे पहले कांग्रेस नेता नेहरू कॉलोनी पहुंचे, जहां भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वयं लोगों को भोजन परोसकर सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।

इसके बाद जिला कांग्रेस की टीम Badshah Khan Civil Hospital पहुंची, जहां मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने मरीजों का हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से अपनी बात रखी है तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की विचारधारा प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश देती है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित और सामाजिक सौहार्द के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विनोद कौशिक, डॉ. सौरभ शर्मा, रेनू चौहान, सुनीता फागना, चंचल तंवर, डॉ. पराग गौतम, एन.के. शर्मा, विकास फागना, प्रेम यादव, राजा सैनी, इकबाल कुरैशी, देवेंद्र दीक्षित, हरदेव तायल, विजयपाल ठेकेदार, अमीद खान, जुबैर खान, मनीष कुमार और संतोष कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।