June 8, 2026

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: सेंटरों पर रही कड़ी सुरक्षा, पेपर देकर निकले स्टूडेंट के चेहरे खिले

Noida/Alive News; यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। जिले में परीक्षा के लिए कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं। सेक्टर-62 स्थित आईओएन डिजिटल जोन और सेक्टर-39 स्थित पीजी कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में स्टुडेंट  की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश से पहले स्टूडेंट की कई स्तरों पर जांच की गई। केंद्रों के आसपास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती रही। सेक्टर-39 स्थित पीजी कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास साफ नजर आया। ज्यादातर स्टूडेंट ने परीक्षा को आसान बताया। आज और कल भी परीक्षा का आयोजन निर्धारित समय के अनुसार ही किया जाएगा।
स्टूडेंट ने बताया कि परीक्षा केंद्र पहुंचने तक मन में घबराहट और तनाव था, लेकिन क्वेश्चन देखकर थोड़ी राहत मिली। उनका कहना था कि ज्यादातर क्वेश्चन उन्हीं विषयों से पूछे गए थे, जिनकी उन्होंने तैयारी की थी। हालांकि कुछ थोड़े कठिन थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर अच्छा और आसान रहा।
वही कुछ स्टूडेंट ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त थी और कई जगह जांच की गई। परीक्षा की शुरुआत में थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन पेपर अच्छा गया। अब रिजल्ट का इंतजार है।