June 6, 2026

क्राइम ब्रांच ने अवैध देसी कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 5 जून 2026 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निलेश इक्का (28) निवासी अमर नगर, सेक्टर-31 फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कैनाल रोड खेड़ीपुल इलाके से काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ थाना खेड़ीपुल में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसने यह देसी कट्टा करीब दो साल पहले झारखंड से 5000 रुपये में खरीदा था। आरोपी 10वीं पास है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं।