Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के तहत सट्टा खाई करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 5 जून 2026 को क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से कुल 8920 रूपए बरामद किए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम को सूचना मिली थी कि आशियाना फ्लैट्स, सेक्टर-56 के पास सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की और मौके से सुनील (42), निवासी भडाना चौक पार्ट-2, सारन फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। उसके पास से जुए से संबंधित 5120 रूपए बरामद किए गए।
एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने विजय कुमार (28), निवासी ओखला दिल्ली को लकड़पुर फाटक, दयालबाग इलाके से सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 3800 रूपए बरामद किए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

