June 6, 2026

लघु सचिवालय फरीदाबाद के फोटोस्टेट बूथों के लिए ई-नीलामी शुरू

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के फोटोस्टेट बूथों के संचालन के लिए वित्त वर्ष 2026-27 (1 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक) ई-नीलामी के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

डीसी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति और पात्र आवेदक ई-नीलामी में भाग लेने के लिए 3 जून 2026 से सरकारी पोर्टल https://eauction.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदक निर्धारित रिजर्व प्राइस से अधिक बोली लगाकर नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।

ई-नीलामी के तहत बूथ नंबर-2 (विकलांग श्रेणी) के लिए रिजर्व बोली राशि 2,54,324 रुपये, बूथ नंबर-3 (विधवा श्रेणी) के लिए 1,95,876 रुपये, बूथ नंबर-5 (विधवा श्रेणी) के लिए 2,14,041 रुपये तथा बूथ नंबर-6 (विकलांग श्रेणी) के लिए 1,69,921 रुपये निर्धारित की गई है।नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदकों को 15,000 रुपये की जमानत राशि डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जिला नजारत शाखा में जमा करानी होगी।

निविदा की शर्तों के अनुसार आवेदक को अपना निवास प्रमाण पत्र और पैन कार्ड जमा करना होगा। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके खिलाफ कोई सरकारी बकाया, कोई आपराधिक मामला या न्यायालय में लंबित विवाद न हो। इसके लिए स्वघोषणा पत्र देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा आवेदक हरियाणा सरकार के किसी भी विभाग द्वारा ब्लैक लिस्टेड नहीं होना चाहिए।

प्रशासन के अनुसार फोटोस्टेट बूथों का किराया ठेका आवंटन की तिथि से स्वीकृत बोली राशि के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।