Noida/Alive News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने डिजिटल मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश जारी कर उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर, अनुक्रमांक या अन्य पहचान संबंधी जानकारी लिखने वाले छात्रों के खिलाफ अनुचित साधन की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विश्वविद्यालय ने कहा कि मूल्यांकन के दौरान ऐसी कई आंसर शीट सामने आई हैं, जिनमें छात्रों ने अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी लिखी है। यह परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता के खिलाफ है।
निर्देशों में यह भी कहा गया है कि मूल्यांकनकर्ता किसी भी स्थिति में आंसर शीट में लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर छात्र से संपर्क नहीं करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित मूल्यांकनकर्ता और मूल्यांकन केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

