June 6, 2026

राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज को मिली नई प्राचार्य

Noida/Alive News: सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर  कॉलेज  में मंगलवार को प्रोफेसर डॉ. मोनिका सिंह ने नई प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर कॉलेज में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना होगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से संस्थान शिक्षा, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

इस मौके पर पूर्व प्राचार्य प्रो. दिनेश चंद, प्रो. अनीता मिश्रा, प्रो. मंजू शुक्ला, प्रो. शैली श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नई प्राचार्य को शुभकामनाएं दीं और कॉलेज के विकास के लिए मिलकर काम करने का भरोसा जताया।