Gungunsharma/Alive News
Noida : छात्रों को जीवन शैली और स्वरोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आईएमएस में इस वर्ष डिजाइनिंग के विभिन्न कोर्स में एक साल स्किल बेस्ड डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसमें वर्तमान में करीब 25 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें आधे से अधिक छात्राएं हैं।
आईएमएस के डीन डॉ. एम.के. विनायक ने बताया कि आईएमएस ने इस वर्ष फैशन डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन, कम्युनिकेशन डिजाइन, ज्वेलरी एवं एक्सेसरी डिजाइन तथा लग्जरी प्रोडक्ट डिजाइन जैसे क्षेत्रों में एक वर्षीय डिप्लोमा शुरू किए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस प्रकार का डिप्लोमा कोर्स क्षेत्र में केवल आईएमएस द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा और व्यावहारिक कौशल को विकसित करना है, ताकि वे रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ अपना स्टार्टअप भी शुरू कर सकें। जहां डिजाइनिंग के डिप्लोमा कोर्स चार वर्ष के होते हैं। जिसमें छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है ,वहीं आईएमएस में इस एक साल के कोर्स में छात्रों को कम समय में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कोर्स में छात्रों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाती है। एक साल के इन कोर्सों की फीस 1.5 लाख रुपये है। जिसका अभी 25 छात्र लाभ ले रहे है। लेकिन आने वाले समय में इन कोर्स में छात्रों की संख्या में और वृद्धि होगी।

