June 6, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर सतीश चोपड़ा की हरियाणा साइकिल यात्रा शुरू

Faridabad/Alive News: सरकारी अस्पतालों को रेफर-मुक्त बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने सोमवार से हरियाणा साइकिल यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाएगी, जहां जिला सिविल सर्जनों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यात्रा की शुरुआत फरीदाबाद से हुई। नगर निगम मुख्यालय के सामने सांकेतिक धरना देने के बाद सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा गया और यात्रा पलवल के लिए रवाना हुई।

ज्ञापन में सिविल अस्पतालों में 30 बेड के आईसीयू, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति, ट्रॉमा सेंटर, 24 घंटे जांच सुविधाएं, बेहतर साफ-सफाई और अस्पतालों को रेफर-मुक्त बनाने की मांग की गई है।

सतीश चोपड़ा ने कहा कि यह अभियान आम जनता को बेहतर सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस दौरान कई समाजसेवी भी मौजूद रहे।