Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के मोहना रोड स्थित एक सैलून के बाहर युवक पर उस्तरे से हमला करने के मामले में थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी फजल उर्फ विकास के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी अंबेडकर बस्ती, बल्लभगढ़ का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, 16 मई को मोहना रोड स्थित J.D. सैलून पर शिकायतकर्ता जीतू और आरोपी फजल उर्फ विकास बैठे हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में उस्तरा उठाकर जीतू पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद ऊंचा गांव निवासी जीतू की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को जांच में शामिल कर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही चालान तैयार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

