June 6, 2026

फरीदाबाद: मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी अजय गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव ने बरामद किया घंटा और कैश

फरीदाबाद की अपराध शाखा ऊंचा गांव ने सेक्टर-31 थाना क्षेत्र के एक मंदिर से दानपात्र और पीतल का घंटा चोरी करने के मामले में आरोपी अजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद किया है।

Faridabad/Alive News : अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक मंदिर से चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव पलवली का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-85 स्थित अमोलिक चौक की झुग्गियों में रह रहा था।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी भारत राजपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 18/19 मई की दरमियानी रात को कोई अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर वहां से दान पात्र और एक भारी पीतल का घंटा चोरी करके रफूचक्कर हो गया था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-31 में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक पीतल का घंटा, वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और 7,190 रुपये की नकदी बरामद कर ली है।

फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार करने के बाद माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में संलिप्त इसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है, जिन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।