Noida/Alive News: मौसम विभाग की ओर से भीषण गर्मी को लेकर जारी चेतावनी के बाद सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक के उपचार के लिए कोल्ड रूम तैयार कर इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के लिए दस बेड की सुविधा वाला कोल्ड रूम बनाया गया है। साथ ही इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे डॉक्टरों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। अस्पताल में हीट स्ट्रोक से संबंधित इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल में अलग-अलग काउंटरों पर ओआरएस के पैकेट दिए गए है। साथ ही अस्पताल में दवा लेने आ रहे मरीजों को भी यह पैकेट दिए जा रहे है। लगातार तेज़ गर्मी के कारण अस्पताल में उल्टी और चक्कर के मरीज भी बढ़ रहे है।
उन्होंने कहा कि लोगों को दोपहर में धूप में काम करने से बचना चाहिए। साथ ही समय – समय पर पानी पीना चाहिए, ताकि वह हाइड्रेट रहे।

