Noida/Alive News: दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इंग्लिश विषय में बेहतर अंक हासिल करने की उम्मीद के साथ दोबारा एग्जाम दिया। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। विद्यार्थियों ने बताया कि इस बार उन्होंने पहले से अधिक मेहनत और तैयारी की है, जिससे उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद है। कई छात्रों ने अपने पुराने अंकों से संतुष्ट न होने पर री-एग्जाम देने का फैसला किया, जबकि कुछ ने अभिभावकों के कहने पर दोबारा एग्जाम दिया। छात्रों के अनुसार पेपर आसान रहा और अधिकांश प्रश्न उनकी तैयारी के अनुसार आए।
छात्रा आशिया ने बताया कि पिछली बार भी उनके दसवीं कक्षा के इंग्लिश के एग्जाम में अच्छे नंबर आए थे, लेकिन वह उन नंबरों से संतुष्ट नहीं थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ज्यादा नंबर चाहिए थे, इसलिए उन्होंने दोबारा एग्जाम देने का फैसला किया।प्रणव ने बताया कि इस बार का इंग्लिश पेपर काफी आसान था।
उन्होंने कहा कि जो पढ़कर गए थे, वही एग्जाम में पूछा गया। सभी सेक्शन सरल थे, खासकर सेक्शन ए सबसे आसान लगा। पहले उनके नंबर अच्छे नहीं आए थे, इसलिए इस बार उन्होंने ज्यादा मेहनत की है और अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।
आदित्य तिवारी ने कहा कि वह पहले ही इंग्लिश विषय में पास हो चुके थे, लेकिन माता-पिता के कहने पर उन्होंने दोबारा एग्जाम दिया। इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा तैयारी की है और अब बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
वहीं, प्रिंस ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि इंग्लिश का एग्जाम दोबारा हो रही है, तो उन्होंने भी दोबारा एग्जाम देने का निर्णय लिया।

