Noida/Alive News: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब एवं एकेटीयू एआईसीटीई आइडिया लैब के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 26 मई 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय “स्मार्टएक्स: आईओटी इनोवेशन वर्कशॉप” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में प्रदेशभर के फैकल्टी सदस्यों एवं शोधकर्ताओं को इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को हार्डवेयर इंटरफेसिंग से लेकर वायरलेस डाटा कम्युनिकेशन तक आईओटी सिस्टम की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। आयोजकों के अनुसार इंजीनियरिंग शिक्षा में वास्तविक एंबेडेड सिस्टम्स के व्यावहारिक अनुभव की कमी को देखते हुए यह कार्यशाला उपयोगी साबित होगी।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सेंसर इंटीग्रेशन, माइक्रोकंट्रोलर प्रोग्रामिंग, वायरलेस कम्युनिकेशन तथा कनेक्टेड सिस्टम्स में डाटा ट्रांसफर की प्रक्रिया का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

