June 6, 2026

ऊर्जा बचत के लिए एकेटीयू में नया समय लागू, शुक्रवार को नो-व्हीकल जोन

Noida/Alive News: डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के तहत कार्यालय और कक्षाओं के संचालन का नया समय निर्धारित किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक कार्यालय और कक्षाएं संचालित होंगी। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी। साथ ही सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को विश्वविद्यालय एवं संस्थान परिसर को ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है।

हालांकि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं पहले की तरह यथावत संचालित होंगी।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि देरी या निर्देशों की अनदेखी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।