June 6, 2026

40 स्लीपर बसें सीज, 10 के चालान

Noida/Alive News: शहर में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते दिन चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभाग ने 40 स्लीपर बसों को सीज कर दिया, जबकि 10 बसों के चालान किए गए।

एआरटीओ अधिकारी नंद कुमार ने बताया कि आरटीओ सियाराम वर्मा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई बसें बिना परमिट, फिटनेस और अन्य जरूरी दस्तावेजों के संचालित होती मिलीं।

नियमों में अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 40 बसों को सीज किया और 10 के चालान करे है। उन्होंने बताया कि सीज की गई बसों को मोरना बस डिपो, कासना और जीएसटी ऑफिस के पास खड़ा कराया गया है। विभाग की ओर से आगे भी समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।