June 6, 2026

जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का रुझान ,1145 का रजिस्ट्रेशन

Gungun Sharma/Alive News

Noida: जहां कुछ समय पहले तक लोग आवागमन और रोजमर्रा के कार्यों के लिए डीजल और पेट्रोल वाहनों पर निर्भर रहते थे, वहीं अब बदलते समय के साथ लोगों का रुझान तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बढ़ती कीमत और सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं इस बदलाव के प्रमुख कारण बनकर उभरी हैं।

परिवहन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में इस साल 1145 ईवी का रजिस्ट्रेशन किया गया है। जिससे यह साफ पता चलता है कि चालक ईवी से सफर करना ज्यादा पसंद करते है। परिवहन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिले में इस वर्ष जनवरी से अब तक कुल 1145 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। जिसमें से पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 535 , ई-रिक्शा पैसेंजर 310 और इलेक्ट्रिक कार 300 है। इनमें सबसे अधिक संख्या इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और ई-रिक्शा की है, जबकि इलेक्ट्रिक कारों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष ईवी पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करके लोगों में न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि कम खर्च में बेहतर विकल्प मिलने के कारण भी इसे प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, चार्जिंग स्टेशन की बढ़ती सुविधा और रखरखाव में कम खर्च जैसे कारणों से आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में और तेजी से इजाफा होने की संभावना है। परिवहन विभाग द्वारा उनकी साईट uptransport.co.in या parivahan.gov.in पर इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित जानकारी मिल सकती है।