June 6, 2026

सेक्टर-12 टाउन पार्क में चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने दिया साफ-सफाई का संदेश

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में नगर निगम के “नई सोच, नया शहर” अभियान के तहत सेक्टर-12 टाउन पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन नगर निगम फरीदाबाद ने डीपीएस बल्लभगढ़ सीकरी स्कूल के सहयोग से किया।

अभियान में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पार्क परिसर में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने साफ-सफाई बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

यह कार्यक्रम नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित किया गया।

अभियान में तुलिका सुनेजा और कल्पना मंडल का विशेष सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सफाई गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करने, खुले में कचरा न फैलाने और कूड़ेदान का उपयोग करने की अपील की।

नगर निगम का कहना है कि यह अभियान बच्चों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।