June 6, 2026

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे

Faridabad/Alive News: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे बड़े उत्साह, खुशी और भावनाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कई रंगारंग प्रस्तुतियां, मनोरंजक गतिविधियां और यादगार पल शामिल रहे, जो सभी माताओं को समर्पित थे।

विद्यालय की डायरेक्टर कल्पना वर्मा ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां एक सच्ची सुपर मॉम होती है, जिसका प्यार, स्नेह और त्याग हर परिवार को खुशहाल और संपूर्ण बनाता है। उन्होंने सभी माताओं के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और खुशियों भरे जीवन की कामना भी की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, गीत और विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।

पूरे कार्यक्रम में प्रेम, सम्मान और खुशी का माहौल बना रहा। विद्यालय परिसर माताओं और बच्चों की मुस्कान से खिल उठा।