Faridabad/Alive News: वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा NIT की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान रवि निवासी संत नगर, ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, संजय कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि 21 जनवरी को उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
अपराध शाखा की टीम ने 7 मई को सेक्टर-46 के खाली ग्राउंड के पास से आरोपी रवि को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

