Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 1 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भूपानी इलाके से आर्यन (24), निवासी एसी नगर, फरीदाबाद को देसी कट्टे के साथ पकड़ा।
वहीं, AVTS-2 टीम ने एक अलग कार्रवाई में राजबीर, निवासी गांव भूपानी को IMT रोड, गांव सोतई के पास से देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

