June 6, 2026

फरीदाबाद में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा और सम्मेलन आयोजित

Faridabad/Alive News: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के नेतृत्व में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सराय ख्वाजा से हुई, जहां ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग गाड़ियों के साथ जोश के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा बाजार से होते हुए तिलपत स्थित बाबा सूरदास मंदिर तक पहुंची।

मंदिर में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां आए हुए अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान लोगों को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और पूर्व संसदीय सचिव सीमा त्रिखा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी का महासंघ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते, बल्कि सभी के होते हैं। उन्होंने भगवान परशुराम के अन्याय के खिलाफ संघर्ष को प्रेरणादायक बताया। वहीं डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि उनका फरीदाबाद से पुराना संबंध रहा है और ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं।

इसके अलावा कई अन्य नेताओं और समाज के प्रमुख लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।