June 6, 2026

CJI सूर्यकांत भिवानी पहुंचेंगे, CBLU दीक्षांत समारोह में 600 छात्रों को डिग्री देंगे

Bhiwani/Alive News: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत आज भिवानी पहुंच रहे हैं। यह उनका भिवानी का पहला दौरा है। उनके स्वागत के लिए कोर्ट परिसर में कार्यक्रम रखा गया है और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

सीजेआई बनने के बाद यह उनका हरियाणा का एक और दौरा है। इससे पहले वे हिसार और रोहतक जा चुके हैं। भिवानी में उनके आने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और शहर में कई जगह सुधार कार्य भी किए गए हैं।
वे सबसे पहले भिवानी कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही वे लोहारू में नए न्यायिक परिसर के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। सिवानी और तोशाम में भी नए न्यायिक प्रोजेक्ट्स की शुरुआत वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

इसके बाद सीजेआई चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष भी मौजूद रहेंगे। कुल 600 छात्रों को डिग्री दी जाएगी, जिनमें 452 छात्राएं और 148 छात्र शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और छात्रों के लिए ड्रेस कोड भी तय किया गया है।