June 6, 2026

फरीदाबाद में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना खेड़ीपुल में दर्ज मामले में यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मनीष (25) निवासी सेक्टर-86 फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सेक्टर-86 इलाके से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, साउथ दिल्ली के दुर्गा विहार निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला ने शिकायत दी थी कि 14 अप्रैल को उनकी मोटरसाइकिल सेक्टर-29 पुल के पास सब्जी मंडी से चोरी हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।