June 6, 2026

झगड़े में चाकू से हमला करने, 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत लड़ाई झगड़े में व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शीशपाल निवासी तिरखा कालोनी ने पुलिस चौकी अग्रसेन चौक में अपनी शिकायत में बताया कि उसके लडके भारत भूषण का झगडा मार्च 2026 में उसी कॉलोनी के रहने वाले अमरजीत नाम के लडके के साथ हुआ था। जिस पर दिनांक 18 अप्रैल को महाराणा प्रताप चौक, तिरखा कॉलोनी पर करीब सुबह साढ़े ग्यारह बजे अमरजीत व उसके दो साथियों ने उसके बेटे भारत भूषण पर चाकू से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरजीत(23) व अरमान(19) निवासी तिरखा कॉलोनी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमरजीत व शिकायतकर्ता की पुरानी रंजिश थी जिसका बदला लेने के लिये अमरजीत व उसके अन्य साथियों ने मिलकर भारत भूषण पर चाकू से हमला कर दिया। अरमान ने हमले से पहले भारत भूषण की रेकी की थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अरमान को जेल व अमरजीत को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।