Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में पुलिस ने नकली हार्पिक बनाने वाली एक वर्कशॉप का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को AVTS-2 टीम ने थाना डबुआ क्षेत्र के गांव नवादा में छापेमारी की। यहां पर ‘हार्पिक’ ब्रांड के नकली प्रोडक्ट बनाए जा रहे थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला है और फिलहाल डबुआ कॉलोनी में रह रहा था।
वर्कशॉप से पुलिस ने 500 एमएल की 816 भरी हुई नकली हार्पिक की बोतलें, 250 खाली बोतलें, 316 लेबल और स्टीकर, 40 लीटर कच्चा माल, मशीनें और अन्य सामान बरामद किया।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिछले 4 महीने से विपिन नाम के व्यक्ति की वर्कशॉप में नौकरी कर रहा था, जहां नकली प्रोडक्ट तैयार करके थोक में बेचे जाते थे।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले में आगे की जांच की जा सके।

