Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21C में 16 अप्रैल को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 75 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई।
यह शिविर सेक्टर-16 स्थित सेंटर फॉर साइट क्लिनिक की टीम द्वारा लगाया गया। 6 सदस्यों की टीम जांच के लिए जरूरी उपकरणों के साथ बस में पहुंची और कर्मचारियों की आंखों की जांच की।
जांच में ज्यादातर कर्मचारियों की आंखें स्वस्थ पाई गईं। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) हिमाद्री कौशिक ने भी अपनी आंखों की जांच कराई।
हिमाद्री कौशिक ने कहा कि पुलिस कर्मचारी लगातार ड्यूटी करते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसलिए विभाग समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता है, ताकि कर्मचारियों की सेहत का ध्यान रखा जा सके।

