June 6, 2026

डीएवी स्कूल एनटीपीसी का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

Faridabad/Alive News: डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी ने सीबीएसई कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विद्यालय के छात्र आदम्य गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिज्ञान्श राजपूत एवं हसितम ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान साझा किया, जबकि लविश जयंत ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विधालय में विषयवार 90 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 78 रही और 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, वहीं 21 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 39 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।

गणित में हसितम वत्स ने 100 अंक, सामाजिक विज्ञान में अदम्य गुप्ता ने 100 अंक, मार्केटिंग एवं सेल्स में नीलाक्षी कबडवाल ने 100 अंक, अंग्रेज़ी में जिज्ञान्श राजपूत ने 99 अंक, आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता ) में अदम्य गुप्ता ने 99 अंक, हिंदी में यक्ष देव ने 98 अंक, फाइनेंशियल मार्केटिंग (वित्तीय बाज़ार) विषय में प्रियांश जमवाल ने 98 अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।