June 17, 2026

बल्लभगढ़ बस स्टैंड का डीसीपी ने किया निरीक्षण, ट्रैफिक सुधारने के दिए निर्देश

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रतीक अग्रवाल ने सोमवार, 13 अप्रैल को बस स्टैंड के आसपास के इलाके का दौरा किया। उन्होंने वहां ट्रैफिक जाम की स्थिति का जायजा लिया और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस कर्मचारियों से चर्चा की।

डीसीपी ने अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के आसपास ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि व्यवस्था बेहतर बन सके।

इस दौरान एसीपी जितेश मल्होत्रा सहित थाना शहर बल्लभगढ़, बस स्टैंड चौकी और ट्रैफिक पुलिस के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।