Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओमबीर (26) को गांव निमका से और विक्की (27) को फरीदपुर रोड से गिरफ्तार किया। दोनों भारत कॉलोनी के रहने वाले हैं। इनके पास से एक-एक देसी कट्टा मिला है।
इसके अलावा, क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने हंसराज उर्फ हंसा, निवासी शिव कॉलोनी मुजेसर, को सेक्टर-17 स्थित प्रेम नगर झुग्गी से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं AVTS टीम ने तालिम (24), निवासी धोज, को भी एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

