June 6, 2026

घर में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सोने का कड़ा और चैन बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने घर में चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिजेंद्र (19) और कुलदीप (22) के रूप में हुई है, जो धीरज नगर, पल्ला के रहने वाले हैं। दोनों को थाना पल्ला में दर्ज एक चोरी के मामले में पकड़ा गया है।

शिकायतकर्ता अमनदीप, निवासी सूरदास कॉलोनी तिलपत, ने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी 2026 को वह अपने परिवार के साथ सिरसा गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से सोने की चैन और कड़ा चोरी हो गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्त हैं और उन्होंने 13 फरवरी की रात को घर का ताला तोड़कर चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने का कड़ा और चैन बरामद किया है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पहले से भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हर एक पर करीब 8-8 केस शामिल हैं।