June 6, 2026

फरीदाबाद में गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक सहित 2 गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की महिला थाना सेंट्रल टीम ने 5 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यू भारत कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान गेस्ट हाउस के संचालक सहित दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम ने छापेमारी के दौरान मौके पर अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि की। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।

इस मामले में थाना खेड़ीपुल में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।