June 6, 2026

4.60 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, अपराध शाखा AVTS-2 की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज (25) के रूप में हुई है, जो गगन विहार, दिल्ली का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने इस्माइलपुर के पास मच्छी मार्केट इलाके में कार्रवाई की। यहां से आरोपी को 4.60 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया।

आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डिलिवरी बॉय का काम करता है और स्मैक को 15 हजार रुपये में दिल्ली से लाया था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।