Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के 10 पुलिसकर्मियों के रिटायर होने पर सेक्टर-21C स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, लंबे समय तक सेवा देने वाले इंस्पेक्टर हरदेव सिंह, राकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, कीमत लाल, SI राम बाबू, ASI/ESI गजेन्द्र सिंह, ASI समय सिंह, ESI रंजित घोष और EHC राजवीर सिंह को विदाई दी गई।
कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने पूरे करियर में आम लोगों की सुरक्षा और सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी कर्मियों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि रिटायर होने के बाद भी ये सभी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और जरूरत पड़ने पर विभाग उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी रिटायर हुए पुलिसकर्मियों को सम्मान के तौर पर स्मृति-चिह्न दिए गए और उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।

