Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस की क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 मार्च को क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर, सेक्टर-58 से अरसद (34), निवासी गांव जलालपुर, जिला पलवल को एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा।
वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने मलेरना रोड, सेक्टर-60 के पास से फिरोज खान (25), निवासी एसी नगर, फरीदाबाद को भी एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनके खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

