Faridabad/Alive News: लोधी राजपूत जनकल्याण समिति (रजि.) फरीदाबाद द्वारा एनआईटी स्थित महारानी अवंतीबाई लोधी चौक पर अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का 169वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर लोधी ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने रानी अवंतीबाई के साहस और बलिदान को नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण बताया। वहीं मुकेश वशिष्ठ ने उनके बलिदान को देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने रानी अवंतीबाई के जीवन और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

