March 17, 2026

दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का किया वितरण

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा आज बल्लभगढ़ स्थित एलिम्को परिसर में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत आयोजित हुआ।

शिविर में फरीदाबाद व आसपास के 50 दिव्यांगजनों को 25 लाख रुपये से अधिक लागत की बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रणधीर कोटवाल (सहायक महाप्रबंधक, जे एंड के बैंक) ने दीप प्रज्वलन कर किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। एलिम्को के अधिकारियों ने भी केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं और तकनीकी सहायता की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।