Faridabad/Alive News: हरियाणा बोर्ड (एचबीएसई) की 12वीं कक्षा का बायोलॉजी और हिस्ट्री का एग्जाम शुक्रवार को आयोजित किया गया। एनआइटी पांच स्थित एक सरकारी स्कूल के एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि उनका बायोलॉजी का एग्जाम काफी हद तक आसान था। उधर छात्रा सोनम ने बताया कि उसने पिछले सालों के कई एग्जाम पेपर सॉल्व किए थे और उनमें से कई सवाल इस बार के पेपर में भी आए हैं। उनके अनुसार पेपर ज्यादातर सामान्य था, हालांकि एक तीन नंबर का प्रश्न थोड़ा कठिन लगा, लेकिन बाकी सभी प्रश्न उन्होंने आसानी से कर लिए।
कुछ छात्रों ने बताया कि दूसरे सेट में एक ऐसा प्रश्न था जो सिलेबस से बाहर का बताया जा रहा है, लेकिन उनके सेट में ऐसा कोई सवाल नहीं आया। छात्रों के अनुसार कुल मिलाकर बायोलॉजी का पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था।
वहीं, हिस्ट्री की परीक्षा देने वाली छात्रा आकांक्षा ने बताया कि उनका एग्जाम भी ठीक रहा। उन्होंने कहा कि पेपर थोड़ा कठिन जरूर था, लेकिन उन्होंने सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की। हालांकि एग्जाम के बाद उन्हें पूरा पेपर ठीक से याद नहीं रहा, लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने अच्छा प्रयास किया है।
कुल मिलाकर ज्यादातर छात्रों ने बताया कि दोनों विषयों के पेपर सामान्य स्तर के थे। कुछ छात्रों को एक-दो सवालों में हल्का संदेह जरूर हुआ, लेकिन उन्होंने पेपर पूरा करने की कोशिश की। एक छात्र ने कहना है कि अगर अच्छी तैयारी की हो तो पेपर करना ज्यादा मुश्किल नहीं रहा।

