June 13, 2026

घर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में चलाई थी गोली

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद की थाना छायंसा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने 4 मार्च की रात गांव गढ़ खेड़ा में एक घर के बाहर फायरिंग की थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो पलवल के गांव बढ़राम का रहने वाला है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, गांव गढ़ खेड़ा निवासी सौरव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 मार्च की रात करीब 10 बजे उसके घर के बाहर अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब उसकी बहन ने छत से देखा, तो पाया कि साहिल और जगतार नाम के दो युवक उनके मामा के घर से बाहर निकले और उनके घर की तरफ फायरिंग कर दी। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शराब के नशे में की थी हवाई फायरिंग

पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल ने कुबूल किया कि वह उस दिन अपने मामा संजय के घर आया हुआ था। वहां उसने शराब पी और घर से बाहर निकलते समय नशे की हालत में हवाई फायर कर दिया। उसने बताया कि उसने यह देसी कट्टा उत्तर प्रदेश से 10 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है ताकि मामले की और गहराई से जांच की जा सके।